फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advance booking of AC roadways buses opened for Holi

Lucknow News: होली के लिए रोडवेज की एसी बसों की एडवांस बुकिंग खुली

Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Advance booking of AC roadways buses opened for Holi
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। होली के आसपास रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए ऑनलाइन सीटों की बुकिंग बुधवार को खुल गई है। बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग 30 दिन पहले खुलती हैं। होली पर सफर के लिए लोगों ने टिकट बुकिंग शुरू भी कर दी है। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि सिर्फ एसी बसों में एडवांस सीट बुक कराने की सुविधा होगी। इसके लिए चुनिंदा रूटों पर संचालित होने वाली बसों में एडवांस में सीटें बुक कराई जा सकती हैं। ये बसें आलमबाग बस अड्डे से चलेंगी। इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, गोरखपुर, बरेली आदि रूटों की बसें शामिल हैं। लंबी दूरी के अधिकांश यात्रियों को एसी बस की सेवाएं उपलब्ध हैं।यात्री upsrtc.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बस टाइमिंग, रूट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। समस्या होने पर टोलफ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed