फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADr Report fifth phase 37 percentage are millionaires 20 percentage are tainted Most cases are registered agai

ADR Report: पांचवें चरण में 37% करोड़पति, 20% दागी; सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा पर दर्ज हैं सबसे ज्यादा केस

Sun, 12 May 2024 09:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 May 2024 09:16 PM IST
सार

पांचवें चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झाँसी, हमीरपुर, बाँदा, फहेह्पुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होना है। एडीआर द्वारा सभी 144 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया, जिसमें सामने आया कि इनमें से 53 यानी 37 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।

विज्ञापन
ADr Report fifth phase 37 percentage are millionaires 20 percentage are tainted Most cases are registered agai
पांचवें चरण में 37% करोड़पति, 20% दागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की 14 सीटों के प्रत्याशियों की अपनी रिपोर्ट रविवार को जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें चरण में चुनाव मैदान में उतरे 144 प्रत्याशियों में से 29 ने खुद पर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की घोषणा की है। सबसे ज्यादा मुकदमे लखनऊ से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा पर दर्ज हैं, जबकि दूसरे स्थान झांसी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य हैं।

विज्ञापन

बता दें कि पांचवें चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फहेपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होना है। एडीआर द्वारा सभी 144 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया, जिसमें सामने आया कि इनमें से 53 यानी 37 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 14 में से 13 (93 फीसद), सपा के 10 में से 10, बसपा के 14 में से 10 (71 फीसद) और कांग्रेस के चारों उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनकी औसत संपत्ति 4.37 करोड़ रुपये है। भजपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 28 करोड़ रुपये है। इसी तरह बसपा के 14 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति पांच करोड़ रुपये और सपा के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब चार करोड़ रुपये है। वहीं कांग्रेस के चार उम्मीदवारों की औसत संपत्ति लगभग नौ करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर मामले
उम्मीदवारों द्वारा घोषित आपराधिक मामले 144 में से 29 (20 फीसद) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 18 फीसद उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए है। बसपा के 14 में से 5 (36 फीसद), भाजपा के 14 में से 4 (29 फीसद), सपा के 10 में से 5 (50 फीसद), कांग्रेस के चार में से तीन (75 फीसद), अपना दल (कमेरावादी) के चार में से एक (25 फीसद) उम्मीदवारों ने खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं गंभीर आपराधिक मामलों में बसपा के 29 फीसद, भाजपा के 21 फीसद, सपा के 40 फीसद, कांग्रेस के 75 फीसद, अपना दल (कमेरावादी) के 25 फीसद उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन

अनुराग शर्मा सबसे अमीर
झांसी से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा सबसे अमीर हैं। उनके पास कुल 212 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दूसरे स्थान पर कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह हैं, जिनकी कुल संपत्ति 49 करोड़ रुपये है। गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के पास 37 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं पांचवें चरण के 5 उम्मीदवारो ने अपने पैन नंबर की जानकारी नहीं दी है।

62 फीसद प्रत्याशी स्नातक
पांचवे चरण में 144 में से 44 (31 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 89 (62 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की हैं। इसके अलावा 6 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा बताई है। तीन उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर बताया है, जबकि दो ने खुद को निरक्षर बताया है।

60 वर्ष से कम उम्र वाले 78 फीसद प्रत्याशी
पांचवे चरण में उम्मीदवारों की आयु की बात करे तो 144 में से 49 (34 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 40 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि 64 (44 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 41 से 60 वर्ष के बीच घोषित की है। इसके अलावा 31 (22 फीसद) उम्मीदवारों ने अपनी आयु 61 से 80 वर्ष के बीच घोषित की है। उल्लेखनीय है कि पांचवे चरण में मात्र 13 (9 फीसद) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed