{"_id":"5bc1b995bdec2269952db254","slug":"admit-card-for-pcs-pre-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस प्री- 2018 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस प्री- 2018 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-2018 और एसीएफ/आरएफओ-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेश पत्र यहां से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। क्लिक करें-
विज्ञापन
अभ्यर्थी इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। परीक्षा 28 अक्तूबर को होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 2.30 से अपराह्न 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
इस बार पीसीएस में लोअर सबऑर्डिनेट के भी कई पद शामिल किए गए हैं। इसलिए पदों की संख्या बढ़ गई है। कुल 831 पदों पर भर्ती होनी है। पदों की संख्या बढ़ने के कारण आवेदकों की संख्या भी बढ़ गई है और इसलिए आयोग को परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
पहली बार पीसीएस परीक्षा के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन भी किया जा रहा है। आवेदकों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार 29 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र 21 जिलों में बनाए गए थे।