फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission process for part time phd in lucknow university starts from first september

लखनऊ विश्वविद्यालय 92 सीटों पर कराएगा पार्ट टाइम पीएचडी, एक से पांच तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 27 Aug 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
admission process for part time phd in lucknow university starts from first september
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2020-21 में पार्ट टाइम पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया एक से पांच सितंबर के बीच चलेगी। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने डेट व विभागवार कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार विवि के 28 विभागों के 25 विषयों में 92 सीटें फाइनल हुई हैं।
विज्ञापन

विवि पहली बार नौकरी-पेशा लोगों के लिए पार्ट टाइम पीएचडी की सुविधा शुरू कर रहा है। रजिस्ट्रार द्वारा जारी सूचना के मुताबिक आवेदकों को एक हजार शब्दों का शोध लेख देना होगा। इसमें टॉपिक, रिसर्च मेथड, डिजाइन, डेटा कलेक्शन, प्लान, डेटा एनालिसिस मेथड आदि शामिल होना चाहिए। शोध लेख के लिए सुबह 10.30 बजे से कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे संबंधित विभाग में पहुंचना होगा। इंटरव्यू के समय ही सभी अभिलेखों का सत्यापन होगा। कुल 100 नंबर के आधार पर मेरिट तय होगी।
विज्ञापन

इसमें 70 नंबर रिसर्च प्लान राइटअप, 10 नंबर काम के अनुभव, 10 नंबर एकेडमिक इंडेक्स व 10 नंबर इंटरव्यू के होंगे। इसके आधार पर डीआरसी कैटेगरी आधारित मेरिट तैयार करेगी, जिसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश लेने वाले शोधार्थियों को कोर्स वर्क में रोजाना उपस्थिति नहीं दर्ज करानी होगी। सिर्फ छह महीने में छह दिन की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन कोर्स वर्क की परीक्षा पास करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है डेट वाइज कार्यक्रम
तिथि- विषय- रिसर्च प्लान लेखन, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व इंटरव्यू
- 01 सितंबर- लिंग्विस्टिक- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 01 सितंबर- राजनीति विज्ञान- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 01 सितंबर- अप्लाइड इकोनामिक्स- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 01 सितंबर- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन- सुबह 10.30 बजे से- एक व दो सितंबर को सुबह 10.30 व दोपहर 01 बजे से
- 01 सितंबर- जूलॉजी- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- इंग्लिश- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- हिंदी- सुबह 10.30 बजे से- दो, तीन व चार सितंबर को सुबह 10.30 बजे व दोपहर 01 बजे
- 02 सितंबर- जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- इंग्लिश- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- फिलॉसिफी- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- लॉ- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- एजुकेशन- सुबह 10.30 बजे से- दो, तीन व चार सितंबर को सुबह 10.30 बजे व दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- समाजशास्त्र- सुबह 10.30 बजे से- तीन सितंबर दोपहर 01 बजे से
- 02 सितंबर- जियोलॉजी- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 03 सितंबर- अर्थशास्त्र- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 03 सितंबर- साइकोलॉजी- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 03 सितंबर- बॉटनी- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 03 सितंबर- फिजिक्स- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- प्राचीन भारतीय इतिहास व आर्कियोलॉजी- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- सोशल वर्क- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- कॉमर्स- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- केमेस्ट्री- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- स्टेटिस्टिक्स (एमए-एमएससी के लिए)- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 04 सितंबर- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
- 05 सितंबर- अरेबिक एंड अरब कल्चर- सुबह 10.30 बजे से- दोपहर 01 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed