फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission process for diploma courses starts from 28 april in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 28 अप्रैल से करें आवेदन

Wed, 27 Apr 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
admission process for diploma courses starts  from 28 april in lucknow university
लखनऊ। लविवि की केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय के डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नए सत्र 2022-23 की डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, सर्टिफिकेट तथा प्रोफिशिएंसी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर भरे जा सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं दिव्यांग के लिए 500 रुपये है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून है। ऑनलाइन आवेदन करने व संबंधित विस्तृत विवरण लविवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर उपलब्ध है। बता दें कि विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा 20, एडवांस डिप्लोमा 05, सर्टिफिकेट डिप्लोमा 06, डिप्लोमा 06 और प्रोफिसिएंशी इन सर्टिफिकेट 07 हैं, जिनके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन

नारी शिक्षा निकेतन में प्रवेश आवेदन शुरू
नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज में नए सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्या प्रो. सपना वर्मा ने बताया कि यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से भरे जा रहे हैं। कॉलेज में यूजी कला में 560, यूजी साइंस 100, यूजी कॉमर्स में 80 व पीजी हिंदी में 60 सीटें हैं। प्रवेश के लिए यूजी-पीजी में आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी के साथ-साथ कैरियर गाइडेंस सेल आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed