फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   admission open

Lucknow News: केकेवी में आज, केकेसी में कल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 02 Apr 2023 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
admission open
लखनऊ। बोर्ड परीक्षाओं के समापन के बाद शहर के ज्यादातर डिग्री कॉलेजों ने अपने यहां प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। चारबाग स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज (केकेवी) में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो रही है। जबकि श्री जय नारायण पीजी मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी सोमवार को शुरू होगी।
विज्ञापन

केकेवी के प्राचार्य प्रो. संजय मिश्र ने बताया कि कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो रही है। आवेदन शुल्क सात सौ रुपये है। अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.bsnvcollege.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में बीए की 700, बीएससी 700, बीकॉम 240, एमए हिंदी 60, एमए समाजशास्त्र 60 और जंतु विज्ञान की 30 सीटें हैं।
विज्ञापन


केकेसी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मीता शाह ने बताया कि महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाॅर्म का शुल्क एक हजार रुपये है, अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए एलयूआरएन पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। महाविद्यालय में बीए की 1080 सीटें, बीकॉम 1080, बीएससी 1160, एलएलबी 320, बीकॉम ऑनर्स 600, बीबीए आईबी 60, एमकॉम 60, एप्लायड इकनॉमिक्स 60, एमएससी फिजिक्स 30, एमएसी केमिस्ट्री 30, एमएससी बॉटनी 50, एमए अंग्रेजी 50, एमए समाजशास्त्र 50, एमए हिंदी 60 और बीपीएड में 50 सीटें हैं। इसके अलावा सेल फाइनेंस सीटें भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed