{"_id":"6261bc0a121cbb07cf50fdf0","slug":"admission-application-from-today-in-it-college-lucknow-news-lko6272161113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी गर्ल्स व नारी शिक्षा निकेतन में प्रवेश आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी गर्ल्स व नारी शिक्षा निकेतन में प्रवेश आवेदन आज से
विज्ञापन
आईटी कॉलेज में प्रवेश आवेदन आज से। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी गर्ल्स कॉलेज में नए सत्र 2022-23 की प्रवेश आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। कॉलेज की वेबसाइट के जरिए बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस, बीकॉम के प्रवेश आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे।
इसके लिए शुल्क 1700 रुपये रखा गया है, जबकि ऑफलाइन भी प्रवेश फार्म कॉलेज से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए 900 रुपये का बैंक ड्राफ्ट देना होगा।
जबकि आवेदन जमा करते वक्त 800 रुपये देना होगा। बीए के लिए इंटर में मिनिमम 45 फीसदी व बीएससी के लिए 55 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं बीएससी होम साइंस व बीकॉम में प्रवेश के लिए इंटर में मिनिमम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि स्नातक के साथ ही परास्नातक कोर्सों एमए इंग्लिश, जियोग्राफी, सोशियोलॉजी, वूमेन स्टडीज, इकोनॉमिक्स, न्यूट्रिशन, जुलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी व केमेस्ट्री के लिए भी आवेदन होंगे।
इनके भी आवेदन फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन 1700 रुपये शुल्क देकर प्राप्त किए जा सकेंगे। उक्त के अलावा बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस एक वर्षीय नियमित कोर्स के लिए भी आवेदन 22 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके लिए योग्यता बीए, बीएससी, बीकॉम में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि बीए में 380 सीट रेगुलर, 200 सेल्फ फाइनेंस की हैं। बीएससी बायो में 120 रेगुलर, 140 सेल्फ फाइनेंस में हैं। बीएससी मैथ्स में दोनों में 80-80 सीट हैं।
बीएससी होम साइंस में रेगुलर में 60, बीएलआईएस में रेगुलर में 30 सीटें हैं। पीजी की सभी सीटें सेल्फ फाइनेंस में हैं।
इसमें इंग्लिश में 60, इकोनॉमिक्स में 40, जियोग्राफी में 60, सोशियोलॉजी में 60, वूमेन स्टडीज में 60, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 20, केमेस्ट्री में 30, न्यूट्रिशियन में 60 व जुलॉजी में 50 सीटें हैं।
उन्होंने बताया कि इस साल प्रवेश परीक्षा से प्रवेश लिया जाएगा। हालांकि यह कोविड की स्थितियों पर तय करेगा। बता दें कि कोविड संक्रमण के कारण कॉलेज में दो साल मेरिट से प्रवेश हुए हैं।
नारी शिक्षा निकेतन में भी प्रवेश आवेदन शुरू
नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में बीए में 560 सीट, बीएससी में 100 सीट, बीकॉम में 80 सीट, एमए हिंदी में 60 सीट हैं। प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। प्रवेश आवेदन ऑनलाइन कॉलेज की वेबसाइट पर किए जाएंगे। प्राचार्या प्रो. सपना वर्मा ने बताया कि छात्राओं को बीए में आर्ट्स के 14 विषयों में से दो मेजर और एक माइनर विषय के चयन का अवसर दिया गया है। कैंपस में ही मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स, टेलरिंग व फैशन डिजाइनिंग आदि अनेक व्यवसायपरक चीजों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है।