फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adityanath in sultanpur for election campaign.

भाजपा सरकार बनी तो आजम जैसे लोग यूपी से बाहर होंगे: आदित्यनाथ

Sat, 25 Feb 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
adityanath in sultanpur for election campaign.
योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर सांसद योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सूबे में भाजपा सरकार बनी तो आजम खां जैसे लोग सूबे से बाहर होंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन


वे शुक्रवार को शहर के खुर्शीद क्लब में भाजपा प्रत्याशी सूर्यभान सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

सपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विकास बाधित है। सूबे की पहचान खत्म हो गई है।

इसके बाद भी सूबे में बसपा व सपा में चर्चा मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारने के लिए हो रही है। बसपा कहती है कि मैने 105 मुस्लिम प्रत्याशी तो सपा कहती है कि उसने 78 उतारे। सपा सरकार के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है।

विज्ञापन

'माफिया नंगा नाच कर रहे हैं'

adityanath in sultanpur for election campaign.

आदित्यनाथ ने कहा गुंडे, माफिया नंगा नाच कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर ये लोग जेल में होंगे। लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सत्ता में बैठे धृतराष्ट्र के कानों तक आवाज पहुंचाने का समय आ गया है।

मतदाता ऐसा सबक सिखाएं कि वे दोबारा जनता के साथ छल न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed