फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adityanath give warning to up goverment

हिंदुओं का धैर्य टूटा तो स्थिति बेकाबू होगीः आदित्यनाथ

Sat, 26 Sep 2015 09:50 AM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
adityanath give warning to up goverment

गोंडा में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई घटना की निंदा करते हुए भाजपा सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने हिदायत देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूजा समितियों का उत्पीड़न बंद कर वर्ना हिंदुओं का धैर्य अगर जवाब दे गया तो स्थितियां बेकाबू हो जाएंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गणेश पूजन महोत्सव के अवसर पर जगह-जगह प्रशासन द्वारा पूजा समितियों को प्रताड़ित किया जा रहा है तो वहीं मूर्ति विसर्जन के लिए जाने वाले परम्परागत मार्गो पर वर्ग विशेष द्वारा हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी कोई हिंदू पर्व एवं त्योहार आता है तो हर बार प्रशासन नये-नये नियम बनाकर पूजा समितियों और हिन्दू श्रद्धालुओं को प्रताड़ित एवं अपमानित करना शुरू कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांवड यात्रा में डीजे प्रतिबंधित करना गलत था'

adityanath give warning to up goverment

सरकार ने सावन के महीनें में शिव भक्तों द्वारा निकाले जाने वाली कावड़ यात्राओं में डीजे और माइक को प्रतिबंधित करना तथा जगह-जगह शिव भक्तों पर बर्बर लाठी चार्ज करके धार्मिक कार्यक्रमों में व्यवधान डालने का काम किया है।

आज गणपति पूजन महोत्सव समितियों और हिन्दू श्रद्धालुओं के साथ वही कृत्य दोहराये जा रहे है। काशी में हिन्दू संतों और धर्माचार्यों के ऊपर सिर्फ इसलिए लाठी चार्ज की गई कि वे परम्परागत रूप से मूर्ति विसर्जन पवित्र गंगा नदी में करना चाहते थे।

महंत ने कहा कि जो शासन-प्रशासन पवित्र गंगा नदी में गिरने वाला औद्योगिक कचरा, गन्दे नाले और सीवेज को रोकने में पूरी तरह विफल है, वह मूर्ति विसर्जन को गंगा नदी में रोककर अपनी नाकामयाबियों पर पर्दा डालना चाहता है।

ऐसे ही रहा तो शासन के इशारे पर प्रशासन दुर्गा पूजा, दीपावली और लक्ष्मी पूजा में भी व्यवधान डालकर हिन्दु श्रद्धालुओं को अपमानित कर सकता है। उन्होंने चेताया कि अगर गोंडा वाली घटना फिर दोहराई गई तो परिणाम ठीक नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed