फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adityanath attacks on SP.

सपाइयों पर भड़के योगी, किया जोरदार हमला!

Tue, 02 Sep 2014 10:30 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Sep 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Adityanath attacks on SP.

मुस्लिमों को सांप्रदायिक तनाव का प्रमुख कारण बताने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जोरदार हमला किया है। गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुझे इनकी (सपाइयों) बुद्धि पर तरस आता है।

विज्ञापन


हम लोगों का वक्तव्य चुनाव आयोग व आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का विषय नहीं है। हमारी बात समाज में चली आ रही एक गहरी समस्या से जुड़ी है। हमारी चिंता इस समस्या का समाधान है। मैं पांच लोकसभा चुनाव लड़ा हूं और जीता हूं।
विज्ञापन


ईश्वर की कृपा से आज तक कभी मेरे ऊपर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप नहीं लगा। इसलिए आचार संहिता की मर्यादा पालन के बारे में हमें कम से कम इन लोगों (सपा वालों) से  सीख नहीं लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी आयोग से मांग है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों व केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में प्रदेश में उपचुनाव कराए जाएं।

चुनाव आयोग को पत्र लिख मांग की

Adityanath attacks on SP.

सपा ने निर्वाचन आयोग से विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव में सांसद योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सपा ने कहा है कि इन दोनों पर रोक न लगाई तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि 13 सितंबर को होने वाले उपचुनावों में भाजपा माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने चुनाव प्रभारी के तौर पर सांसद योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को नामित किया है। योगी सांप्रदायिक गतिविधियों के लिए चर्चित रहे हैं। उनके भाषणों में अल्पसंख्यकों के प्रति घृणा झलकती है।

'मुस्लिमों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा'

Adityanath attacks on SP.

सपा में पत्र में यह भी लिखा है कि धर्मांतरण का बहाना लेकर ‘लव जेहाद’ के नाम पर समुदाय विशेष के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

इस संबंध में योगी के भड़काऊ बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया में चल रहा है जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका है। वहीं केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी ‘लव जेहाद’ को उपचुनाव में प्रचार का मुद्दा बनाने की बात सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं।

भाजपा नेताओं के बयानों से आदर्श आचार संहिता के निर्देशों का उल्लंघन होता है। इससे प्रदेश के 11 विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए दोनों नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने पत्र की एक प्रति भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी भेजी है।

कलराज भी बरसे सपाइयों पर

Adityanath attacks on SP.

वहीं, केंद्रीय लघु एवं मध्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा है कि 'मुझे लगता है कि सपा बौखला गई है। मैने तो सिर्फ यही कहा था कि लोकतंत्र में चर्चा व बहस तो किसी भी मुद्दे पर हो सकती है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ अनुचित है।'

कलराज के अनुसार, 'ऐसा लगता है कि समाजवादी पार्टी को चुनाव में पराजित होने का भय अभी से सताने लगा है। इसी नाते प्रचार पाने को वह वह इस तरह के काम कर रहे हैं। जिसका कोई मतलब नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed