{"_id":"5f33e54a8ebc3e41180c9a73","slug":"adg-will-investigate-rakesh-pandey-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के शूटर राकेश पांडे के एनकाउंटर की जांच एडीजी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के शूटर राकेश पांडे के एनकाउंटर की जांच एडीजी को
Wed, 12 Aug 2020 06:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सरोजनी नगर थानाक्षेत्र में पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर राकेश पांडे के एनकाउंटर मामले की जांच एडीजी लखनऊ एसएन साबत को सौंपी गई है। मामले में राकेश पांडे के पिता के आरोपों का संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने एससी-एसटी आयोग को पत्र भेजा है। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के आरोपी राकेश पांडे पर 50 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस केपी सिंह ने अमर उजाला के लखनऊ संस्करण में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी ऑफिस एसपी को पत्र भेजा है। राकेश पांडे के पिता बालदत्त पांडे ने एसटीएफ पर आरोप लगाया कि फर्जी एनकाउंटर में उनके बेटे की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
बालदत्त पांडे का आरोप है कि रविवार रात तीन बजे एसटीएफ राकेश को घर से उठा ले गई और सरोजनी नगर में मुठभेड़ दिखाकर मार दिया। राकेश पर कब इनाम घोषित किया गया इसके बारे में भी परिजनों को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
जस्टिस केपी सिंह ने एडीजी लखनऊ एसएन साबत को इस मामले की जांच सौंपी है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि छह सप्ताह में एडीजी जांच रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को पेश करेंगे। वहीं, एक मजिस्ट्रियल कमेटी द्वारा भी जांच करने की बात कही गई है।