{"_id":"63262e4c0af5c52d8d6286d5","slug":"addmission-in-lucknow-university-lucknow-news-lko6488324121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: बीबीए, बीसीए, डीफार्मा की प्रवेश काउंसिलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: बीबीए, बीसीए, डीफार्मा की प्रवेश काउंसिलिंग आज से
Sun, 18 Sep 2022 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:35 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग शुरू हो गई है। मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय की नए सत्र 2022-23 की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत बीबीए, बीसीए व डीफार्मा कोर्सों की ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग रविवार 18 सितंबर से शुरू हो रही है जो 20 सितंबर तक चलेगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिनका नाम मेरिट लिस्ट में है।
विज्ञापन
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि काउंसिलिंग में सबसे पहले अभ्यर्थियों को पूर्व में दिए गए लॉगिन का प्रयोग कर पंजीकरण करना होगा। केवल पंजीकृत अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल होंगे। उन्हें पंजीकरण शुल्क 700 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा जिसमें से कोई विकल्प न मिलने पर 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को अपने विकल्प प्राथमिकता के आधार पर देने होंगे। एक बार इसे लॉक करने के बाद विकल्प में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा। च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया के बाद सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन मोड में ही कन्फर्मेशन/अपग्रेडेशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
दूसरे दिन तक 5000 रजिस्ट्रेशन
स्नातक कोर्सों की शनिवार से शुरू हुई काउंसिलिंग में दूसरे दिन शाम तक 5000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विवि प्रशासन के अनुसार, बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएलएड कोर्सों में 5000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही 4500 ने अपनी च्वॉइस भी भर दी है।
विज्ञापन
पीजी आवेदक आज करा सकेंगे मूल प्रमाण पत्रों की जांच
लविवि की पीजी प्रवेश परीक्षा 2022-23 के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों ने क्षैतिज आरक्षण (यूई, सीटी, पीएच, एफएफ, भूतपूर्व सैनिक, डीपी या खेलकूद व एनसीसी) के अधिभार के लिए आवेदन किया था। उन्हें प्रवेश परीक्षा के दिन ही अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच परीक्षा केंद्र पर करानी थी। किंतु यदि किसी कारण से जांच नहीं करा पाए हैं तो ऐसे अभ्यर्थी 18 सितंबर को सुबह 10 बजे लविवि के जेके ब्लॉक, ओल्ड कैंपस में आकर अपने प्रमाण पत्रों की जांच करा लें। प्रमाण पत्रों की जांच न कराने पर क्षैतिज आरक्षण व अधिभार का लाभ नहीं मिल पाएगा।
लुआक्मैट में बीसीए की 170 सीटों पर प्रवेश
नेशनल पीजी कॉलेज में शनिवार को लुआक्मैट-2022 के अंर्तगत बीसीए की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू हुई। इसके अंतर्गत आठ कॉलेजों में 540 सीटें है। काउंसिलिंग में नेशनल पीजी कॉलेज के अतिरिक्त कॉलेज ऑफ इनोवेटिव मैनेजमेंट साइंस, इंटीग्रल एंड इनोवेटिव सस्टेनेबल एजुकेशन कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सांइस, शेरवुड कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट व श्री राम स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज शामिल हैं। पहले दिन प्रवेश के लिए 350 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 170 ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। नेशनल पीजी में बीसीए की सभी 60 सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया। बीसीए के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी। काउंसिलिंग 19 सितंबर सोमवार को भी जारी रहेगी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस में बीएससी मैथ्स की सीटें खाली
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया आखिरी चरण में है। बीकॉम में सभी 120 सीटों पर प्रवेश हो गया है। बीए में भी सभी 600 सीटों पर प्रवेश हो गया है। प्राचार्य प्रो. अनुराधा तिवारी ने बताया कि बीएससी मैथ्स में कुछ सीटें खाली हैं जिस पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि नव प्रवेशित छात्राओं का परिचय सत्र 27 सितंबर को होगा। उसके बाद कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।