{"_id":"69237524efd282203e0ce9c3","slug":"additional-chief-secretary-will-hear-the-problems-of-senior-citizens-lucknow-news-c-13-knp1002-1484961-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करेंगे अपर मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करेंगे अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक महासमिति का अधिवेशन।
लखनऊ। वरिष्ठ नागरिक महासमिति के अधिवेशन में समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू ने समस्याओं के समाधान का वादा किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से जुड़े सभी विभागों की 28 नवंबर को एक बैठक बुलाने का निर्देश भी दिया। महासमिति की ओर से रविवार उद्यान भवन के सभागार में आयोजित अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को होने वाली बैठक में विभागों के अफसरों को बताना होगा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए उन्होंने क्या किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनामिका सिंह को निर्देश दिए कि बैठक के संबंध में आदेश जारी किया जाए।
मुख्य अतिथि ने 85 साल की उम्र पूरी कर चुके सीनियर सिटीजन विद्युत पेंशनर्स परिषद के उपाध्यक्ष आरबी लाल, आजमगढ़ वरिष्ठ नागरिक समिति के जमुना प्रसाद यादव, वरिष्ठ नागरिक समिति इंदिरानगर के एसके गौड़, गायत्री परिवार के मेजर वीके खरे आदि को सम्मानित किया गया। समारोह में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भी शिरकत की।
सीनियर सिटीजन चाहता सम्मान
वरिष्ठ नागरिक महासमिति के अध्यक्ष श्याम पाल सिंह ने कहा कि आए दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाली घटनाएं सुनकर बहुत अफसोस होता है। वरिष्ठ नागरिक परिवारों से सिर्फ सम्मान चाहते हैं। महासचिव उपेंद्र बाजपेयी ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष एके सिंह, संगठन सचिव पीके मेहरोत्रा सहित 100 से ज्यादा लोगों की उपस्थित रही। महासचिव उपेंद्र बाजपेयी ने बताया कि शाम को वरिष्ठ कवि सत्येंद्र तिवारी की अध्यक्षता में एक कवि सम्मेलन एवं भजन गायन का आयोजन हुआ। इसमें कई सीनियर सिटीजन ने कविताओं को गुनगुना कर 70 साल की उम्र में भी युवा होने का आभास कराया।
विज्ञापन
बुजुर्ग 14567 पर बताएं आपबीती
अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अनामिका सिंह ने कहा, कि बेटे-बहू के द्वारा बुजुर्ग का उत्पीड़न किया जाए तो वह टोल फ्री नंबर 14567 पर आपबीती सुना सकते हैं। एक बार कॉल कर बुजुर्ग यहां करीब 45 मिनट तक अपनी व्यथा बता सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है।