{"_id":"605c06aaa7ac03723670ea43","slug":"add-skill-development-training-to-central-schemes-and-technical-institutions-as-well-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाओं व तकनीकी संस्थाओं से भी कौशल विकास प्रशिक्षण को जोड़े : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाओं व तकनीकी संस्थाओं से भी कौशल विकास प्रशिक्षण को जोड़े : योगी
Thu, 25 Mar 2021 09:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत दक्षता, कौशल विकास, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण के कार्यक्रमों को केंद्रीय योजनाओं व तकनीकी संस्थाओं से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे ओडीओपी से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही लाभार्थियों की दक्षता, कौशल व उद्यमिता विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने ये निर्देश बुधवार को ओडीओपी कार्यक्रम के अंतर्गत दक्षता, कौशल विकास व उद्यमिता विकास प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण योजना के संबंध में प्रजेंटेशन देखने के बाद दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत‘ की परिकल्पना को साकार करने के लिए ओडीओपी के तहत परंपरागत उद्योग और क्षेत्र विशेष के उत्पादों को प्रोत्साहित करने से ‘वोकल फॉर लोकल’ के अभियान को बल मिलेगा। उन्होंने ओडीओपी योजना के प्रति कारीगर, हस्तशिल्पियों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिल एमएसएमई नवनीत सहगल ने सीएम को बताया कि ओडीओपी योजना के तहत अब तक 41 हजार 472 हस्तशिल्पियों व उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वहीं 39 हजार 73 टूलकिट वितरित किए जा चुके हैं। इस मौके पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।