फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Adaptive radiation therapy can accurately kill cancer

Lucknow News: एडैप्टिव रेडियेशन थेरेपी से कैंसर पर सटीक मार संभव

Sun, 07 Sep 2025 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Adaptive radiation therapy can accurately kill cancer
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के कैंसर विशेषज्ञ प्रो. शालीन कुमार के मुताबिक, एडैप्टिव रेडिएशन थेरेपी कैंसर के उपचार में नई उम्मीद लेकर आई है। इससे मरीज के अन्य अंगों को कम नुकसान पहुंचाते हुए ट्यूमर पर मार की जाती है। प्रो. शालीन कुमार शनिवार को शहीद पथ स्थित होटल में हुए सिंपोजियम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. शालीन कुमार ने कहा कि देश में हर साल कैंसर के 14 लाख नए मामले सामने आते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज काफी एडवांस स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं। इन मामलों में रेडिएशन की हाई डोज देने की जरूरत होती है। एडैप्टिव रेडिएशन थेरेपी से ऐसा करना संभव होता है। एडवांस्ड रेडियेशन थेरेपी में कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने और ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए अत्यधिक उच्च तीव्रता की एक्स-रे का उपयोग किया जाता है। इसमें इमेजिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ट्यूमर की स्थिति का सही आकलन होता है। इससे ज्यादा सटीक लक्ष्य साधने में मदद मिलती है। इसलिए रेडियेशन कम देना पड़ता है और अन्य अंग साइड इफेक्ट या टॉक्सिक प्रभाव के जोखिम से बच जाते हैं।
विज्ञापन

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में रेडियोथेरेपी विभाग के प्रमुख डॉ. शरद सिंह ने कहा कि अगर कैंसर का निदान समय पर हो जाता है, तब इस विधि से सफल परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. नीरज रस्तोगी ने कहा कि सिर और गले के कैंसर में एडैप्टिव रेडियो थेरेपी बेहद कारगर है। डॉ. एम सुनीता इस तकनीक से स्वस्थ टिश्यू को छोड़कर सीधे ट्यूमर पर लक्ष्य केंद्रित होता है। इस माैके पर शंकर शेषाद्री ने कहा कि उनका मकसद पूरे देश में इस तकनीक को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed