फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken for making ruckus on Holi.

Holi: होली पर हुड़दंग किया तो जब्त होगा वाहन, लाइसेंस निरस्त, एआरटीओ प्रवर्तन को दिया कार्रवाई का निर्देश

Wed, 01 Mar 2023 02:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Mar 2023 02:25 PM IST
सार

होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एआरटीओ प्रवर्तन को कार्रवाई का निर्देश दिया है। होली समितियों की बैठक में शांति के साथ त्योहार मनाने की नसीहत दी गई है।

विज्ञापन
Action will be taken for making ruckus on Holi.
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने होली की तैयारियों को लेकर बैठक की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली के दौरान अगर किसी ने वाहनों पर हुड़दंग या स्टंट किया तो तुरंत उनके वाहन को सीज करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। डीएम ने इसके लिए एआरटीओ प्रवर्तन को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं पुलिस भी इस दौरान सख्ती करेगी। घायलों का इलाज दिलाने के लिए अस्पतालों में भी आपात टीमें मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने होली समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों संग त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और हादसे रोकने के लिए तैयारी बैठक की। डीएम ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक नशे की हालत में स्टंट करते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसा न करें। पुलिस के अलावा एआरटीओ प्रवर्तन इसके लिए कार्रवाई कराएंगे। होली के त्योहार के दौरान अभियान भी चलेगा। इस दौरान तेज गति, नशे में वाहन चलाना और स्टंटबाजी की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट: पीएम की रैली में बम रखना चाहते थे आतंकी, रासायनिक हथियार व सायनाइड भी पाना चाहते थे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसा रही दिल्ली सरकार


डीएम ने पुलिस अधिकारियों को कहा है कि थाना स्तर पर भी शांति व्यवस्था के लिए बनीं कमेटियों की बैठक जरूर करा लें। होली के जुलूस निकलने के रूट पर विशेष सतर्कता रखी जाए। एफएसडीए भी मिलावट की आशंका को देखते हुए होली पर विशेष अभियान चलाकर खोवा, मिठाई के नमूने ले। शराब और दूसरे मादक पदार्थों पर नियंत्रण रखने के लिए भी अधिकारी जरूरी कार्रवाई करेंगे।

सात को होगा होलिका दहन
डीएम ने बताया होली का त्योहार सात और आठ मार्च को मनाया जाएगा। सात मार्च को होलिका दहन होगा। वहीं आठ मार्च को रंग खेला जाना है। होली समितियां इस दौरान शांति बनाए रखना सुनिश्चित कराएं। जहां भी होली जलाई जानी है। उसके आसपास ऐसी कोई वस्तु या बिजली के तार नहीं हों, जिससे हादसे की आशंका हो। सभी एसडीएम, एसीएम, पुलिस अधिकारी भी अपने इलाकों में गश्त कर इसे सुनिश्चित कराएंगे। होलिका दहन को लेकर अगर कहीं कोई विवाद है तो उसे भी समय रहते निस्तारित करा लिया जाए।

बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति
डीएम ने नगर निगम और लेसा के अधिकारियों को कहा है कि पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति होनी चाहिए। अगर कहीं दिक्कत है तो बिजली के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर रखवाएं। इसी तरह पानी के लिए टैंकर की भी व्यवस्था रहे, जिससे पानी का संकट नहीं हो। रिजर्व में भी पानी के टैंकर रखने के लिए नगर निगम को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed