{"_id":"67c21cadc954360f2903a3e4","slug":"action-will-be-taken-against-private-buses-parked-near-clock-tower-and-food-court-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1097713-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घंटाघर और फूडकोर्ट के पास खड़ी निजी बसों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घंटाघर और फूडकोर्ट के पास खड़ी निजी बसों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम।
लखनऊ। शहर की ऐतिहासिक इमारतों का शुक्रवार को डीएम विशाख जी ने निरीक्षण किया। यहां एलडीए को निर्देश दिए कि हेरिटेज जोन में कोई भी काम लंबित न रखा जाए। हुसैनाबाद स्थित क्लॉक टॉवर व फूडकोर्ट के बीच निजी बसें खड़ी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। रोडवेज विभाग के आरएम, एआरटीओ और अपर नगर मजिस्ट्रेट को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कैसरबाग स्थित आनंद चौराहे पर हेरिटेज स्ट्रक्चर में फसाड लाइटिंग, रोटरी सुंदरीकरण, दुकानों के फ्लोरिंग का काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। हेरिटेज स्ट्रक्चर के सामने जो केबल टीवी, टेलीकॉम आदि के तार हैं उन्हें सहायक आयुक्त मनोरंजन से समन्वय कर हटवाने के लिए कहा।
यातायात न बाधित हो, इसके लिए ब्लैक टॉप एरिया को बढ़ाया जाए। अमीरउद्दौला लाइब्रेरी के पास स्थित राजाराम पार्क की सफाई पर जोर दिया। रेजीडेंसी के बाहर फुटपाथ पर छोटे छोटे पॉकेट्स में फूड स्टाल व ग्रीन लाइन, स्कल्पचर लगाकर पार्किंग एरिया के निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएम ने तांगे वाली गली, बड़ा इमामबाड़ा व रूमी गेट का भी निरीक्षण किया। एलडीए वीसी ने बताया कि अवधी अंदाज के लिहाज से तांगों को रिफॉर्म करते हुए तांगे वालों को यूनिफार्म दिए गए हैं।