फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action to be taken on objectionable post on wats app.

भड़काऊ मैसेज किया तो वाट्सएप ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई: डीजीपी

Sat, 04 Mar 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Mar 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
action to be taken on objectionable post on wats app.
- फोटो : amar ujala

लखीमपुर में पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने पुलिस अधिकारियों को शरारती तत्वों से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने वॉट्सएप ग्रुप पर वायरल होने वाले भड़काऊ मैसेज पर निगाह रखने और फौरन कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि अगर किसी वॉट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ मैसेज आता है तो ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने वॉट्सएप का इस्तेमाल करने वालों से अपील की है कि भड़काऊ फोटो, वीडियो या मैसेज फॉरवर्ड न करें, वर्ना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने सभी एसपी, एसएसपी, डीआईजी व आईजी को निर्देश दिए हैं कि जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उस पर रासुका लगाने में जरा भी देरी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल की मदद से फौरन पकड़े जा रहे अपराधी

action to be taken on objectionable post on wats app.

मामला बुलंदशहर में वीडियो वायरल करने का हो या लखीमपुर में, दोनों ही जगह साइबर सेल की सतर्कता से अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को आसानी हुई है। साइबर सेल वॉट्सएप के साथ  ट्विटर और फेसबुक पर होने वाले कमेंट और पोस्ट पर भी नजर रख रहा है।

केंद्र से 75 कंपनी अर्धसैनिक बल की मांग
डीजीपी मुख्यालय ने 11 मार्च को मतगणना और 13 मार्च को होली के मद्देनजर केंद्र से 75 कंपनी अर्धसैनिक बल की मांग की है।

एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने  11 मार्च को काउंटिंग के लिए आने वाली फोर्स को 15 मार्च तक रोकने का आग्रह गृह मंत्रालय से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed