फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action taken after cm visit in brd

सीएम योगी के दौरे के बाद कार्रवाई शुरू, चर्चा में आए डॉ. कफील पर गिरी गाज

Sun, 13 Aug 2017 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
action taken after cm visit in brd
बच्चों को देखते डॉक्टर कफील
गोरखपुर हादसे के बाद सीएम योगी के दौरे के साथ ही इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीआरडी हॉस्पिटल दौरे के तुरंत बाद अस्पताल के वाइस प्रिंसिपल और सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर कफील खान को ड्यटी से हटा दिया गया है। बता दें कि इसके पहले मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर के प्रिंसिपल डॉ पीके सिंह को बीआरडी मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। 
विज्ञापन


डॉ कफील इंसेफिलाइटिस वार्ड के इंचार्ज थे। आज जब सीएम योगी ने विजिट किया तो उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल चलाने और काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हटा दिया गया। गोरखपुर हादसे में शनिवार तक मिले आकड़ों में मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं, दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि इस प्रकरण की जांच मुख्य सचिव को सौंपी गई है। 19 अगस्त को रिपोर्ट आने के बाद ऐसी कार्रवाई होगी कि बाकी लोगों के ‌लिए मानद साबित होगी। जिलाधिकारी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आज ही सौंपी है। सीएम योगी ने इस बात का जिक्र तो किया लेकिन इस रिपोर्ट से संबंधित तथ्यों पर बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed