फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action on anti romeo team in molestation and death case in Ambedkarnagar.

छेड़छाड़ के चलते छात्रा की मौत : एंटी रोमियो टीम पर गिरी गाज, किया गया लाइन हाजिर

Mon, 18 Sep 2023 03:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Sep 2023 03:50 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के हंसवार थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के कारण हुई मौत मामले में एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके पहले थाना प्रभारी को भी निलंबित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Action on anti romeo team in molestation and death case in Ambedkarnagar.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा से छेड़छाड़ के चलते हुई मौत मामले में पुलिस अधीक्षक ने अब हंसवर थाने की एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई की जद में टीम प्रभारी दरोगा दिनेश चंद्र मिश्र, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, सिपाही नवनीत कुमार, सुमन सिंह व अंशिका सिंह आई हैं। इससे पहले थाना प्रभारी रितेश पांडेय को कल इसी मामले में निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


बताते चलें कि तीन दिन पहले हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार में शोहदों द्वारा दुपट्टा खींचने से इंटर की छात्रा नैंसी असंतुलित होकर साइकिल से गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: आरएसएस, सरकार व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल


पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार को वे पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने लगे तो मुठभेड़ में फिर से गिरफ्तार कर लिए गए।

दो बदमाश फैसल और शहबाज को पैर में गोली लग गई थी जबकि अरबाज का गिर जाने से पैर फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed