{"_id":"65082467f066e836580b75b3","slug":"action-on-anti-romeo-team-in-molestation-and-death-case-in-ambedkarnagar-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के चलते छात्रा की मौत : एंटी रोमियो टीम पर गिरी गाज, किया गया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के चलते छात्रा की मौत : एंटी रोमियो टीम पर गिरी गाज, किया गया लाइन हाजिर
Mon, 18 Sep 2023 03:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:50 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के हंसवार थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के कारण हुई मौत मामले में एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके पहले थाना प्रभारी को भी निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा से छेड़छाड़ के चलते हुई मौत मामले में पुलिस अधीक्षक ने अब हंसवर थाने की एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। कार्रवाई की जद में टीम प्रभारी दरोगा दिनेश चंद्र मिश्र, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, सिपाही नवनीत कुमार, सुमन सिंह व अंशिका सिंह आई हैं। इससे पहले थाना प्रभारी रितेश पांडेय को कल इसी मामले में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
बताते चलें कि तीन दिन पहले हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार में शोहदों द्वारा दुपट्टा खींचने से इंटर की छात्रा नैंसी असंतुलित होकर साइकिल से गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दिलाई शपथ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: आरएसएस, सरकार व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को, मुख्यमंत्री योगी भी होंगे शामिल
पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार को वे पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने लगे तो मुठभेड़ में फिर से गिरफ्तार कर लिए गए।
दो बदमाश फैसल और शहबाज को पैर में गोली लग गई थी जबकि अरबाज का गिर जाने से पैर फ्रैक्चर हो गया।