{"_id":"639a0feab6f965223e60eab4","slug":"action-meeting-gonda-dig-rizwan-zaheer-lucknow-news-lko661864753","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिजवान जहीर और गब्बर को सजा दिलवाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिजवान जहीर और गब्बर को सजा दिलवाएगी पुलिस
विज्ञापन
फोटो-15-गोंडा स्थित कैंप कार्यालय में बैठक करते डीआईजी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्व सांसद रिजवान जहीर और माफिया गब्बर सिंह को पुलिस जल्द सजा दिलवाएगी। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने दफ्तर पर मंडल के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कोर्ट में सख्त पैरवी करने को कहा। उन्होंने चारों जिलों में अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर व बहराइच के गब्बर सिंह को प्रदेश स्तरीय माफिया चिह्नित किया गया है। इनके मामले न्यायालय में परीक्षण के लिए तय हैं। डीआईजी ने कहा कि तय तिथियों पर गवाहों को पेश किया जाए जिससे सुनवाई में अनावश्यक विलंब न हो। मंडल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बलरामपुर और बहराइच में हत्या, लूट और डकैती के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोत्तरी पर तुरंत काबू करने को कहा।
डीआईजी ने पुलिस अधीक्षकों से स्पष्ट कहा कि नेपाल के सीमावर्ती थानों पर पुलिस कर्मियों के तस्करी में लिप्त होने की शिकायत मिल रही है। इसकी मंडलीय स्तर से भी जांच की जाएगी, अगर शिकायतों की पुष्टि हुई तो बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने एसपी बहराइच को जिला न्यायाधीश से संपर्क कर मॉनीटरिंग सेल की गोष्ठी हर माह कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पॉक्सो अधिनियम के 10 मुकदमों की पैरवी कर गवाहों की उपस्थिति तय तिथि पर कराएं। प्रत्येक जनपद के थानों के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने गैंगस्टर आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने और अवैध कटान व खनन के मामलों में कार्रवाई करने को भी कहा।