फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action mathura jail case.

मथुरा जेल गैंगवार: जेलर समेत सात और सस्पेंड

Mon, 19 Jan 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
action mathura jail case.

मथुरा जेल में हुए गैंगवार के मामले में प्रदेश सरकार ने जेलर आकाश वर्मा सहित सात लोगों को और सस्पेंड कर दिया है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार को घटना के बाद ही सस्पेंड कर दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने डीजी जेल आरआर भटनागर और एडीजी अपराध एचसी अवस्थी को मौके पर भेजा है।

विज्ञापन


इस मामले में अभी कुछ और जेलकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। जेल के अंदर गैंगवार में गोलियां चलने के मामले को गंभीरता से लिया गया है।

बता दें कि मथुरा जिला कारागार में शनिवार को ब्रजेश मावी की हत्या के मामले में बंद कुख्यात राजेश टोंटा और मावी गिरोह के बीच गैंगवार हो गई। दिन में जेल में हुई फायरिंग में बंदी अक्षय सोलंकी की मौत हो गई, राजेश टोंटा समेत दो घायल हो गए थे।

रात करीब 11:45 बजे घायल टोंटा को उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में गोलियों से भून दिया गया। बदमाशों का दुस्साहस ये था कि जिस समय टोंटा पर हमला किया गया, एंबुलेंस के साथ एसओ छाता, महिला थाना एसओ और वज्र वाहन भी था।

सरकार ने रविवार को दिन में डीजी कारागार राजीव राय भटनागर, एडीजी (क्राइम) हितेश चंद्र अवस्थी व गृह विभाग के एक अधिकारी को मौके पर रवाना कर दिया है।

मथुरा जेल में डीआईजी कारागार केदारनाथ पहले से ही कैंप कर प्रकरण की जांच कर दोषियों को चिह्निïत करने की कोशिश कर रहे हैं।

जेलों में सर्तकता बरतने के निर्देश

action mathura jail case.

डीजी जेल भटनागर ने बताया कि जेलर आकाश वर्मा, एक प्रधान बंदी रक्षक व पांच बंदी रक्षक आकाश यादव, दिलीप कुमार, दिलासा राम, उदयवीर सिंह व विनोद कुमार तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डीजी ने माना कि अभी कुछ कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। डीजी कारागार ने बताया कि जिन गिरोहों में संघर्ष हुए उनके कुछ और सदस्य समीपवर्ती जिलों की जेल में निरुद्ध है।

इसके लिए खासतौर पर नोएडा, आगरा, मेरठ जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही अन्य जेलों में छापामारी के आदेश दिए गए हैं।

डीजीपी कारागार ने माना कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है, कि जेल में असलहे कैसे पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed