फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action looms over KGMU's contractual doctor.

Lucknow News: केजीएमयू के संविदा डॉक्टर पर कार्रवाई की तलवार लटकी

Mon, 12 Oct 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Action looms over KGMU's contractual doctor.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू से मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के मामले में संविदा डॉक्टर पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा देकर दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल भेज दिया, जहां परिजनों से करीब एक लाख रुपये वसूले गए। जांच होने के बाद एक माह से केजीएमयू प्रशासन रिपोर्ट को दबाए हुए है। अब दोबारा जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बस्ती के कुदरहा ब्लॉक निवासी पुष्पा (54) किडनी रोग से पीड़ित थीं। परिजन उन्हें केजीएमयू के नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि संविदा पर तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर ने फेफड़ों में संक्रमण बताकर पाइप डालने की जरूरत बताई और केजीएमयू में प्रक्रिया में देरी का हवाला देकर नौ सितंबर को मरीज को फाह हॉस्पिटल भेज दिया। यहां आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद करीब एक लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

मरीज के बेटे विजय कुमार चौधरी ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विभागाध्यक्ष ने डॉक्टर के बयान दर्ज कर रिपोर्ट कुलपति को भेज दी थी। हालांकि, आरोपी डॉक्टर ने निजी अस्पताल में मरीज का इलाज कराने के आरोपों से इन्कार किया था। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मामले की फाइल दोबारा तलब की गई है। साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर इसी सप्ताह कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed