{"_id":"61916bec63e6ba5ccb5d0226","slug":"action-amidst-discussion-of-indifference-in-the-initial-action-in-the-case-of-obscene-act-with-female-employee-principal-secretary-social-welfare-was-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला संविदाकर्मी से अश्लील हरकत, लापरवाही को लेकर समाज कल्याण के प्रमुख सचिव पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला संविदाकर्मी से अश्लील हरकत, लापरवाही को लेकर समाज कल्याण के प्रमुख सचिव पर गिरी गाज
Mon, 15 Nov 2021 01:35 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:35 AM IST
सार
महिला को छेड़छाड़ व अश्लील हरकत प्रकरण में कार्रवाई के लिए पुलिस के पास जाना पड़ा था। वहां भी कार्रवाई में देरी हुई। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब उच्च स्तर की नाराजगी के बाद ही अनुसचिव के खिलाफ पुलिसिया व विभागीय कार्रवाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें समाज कल्याण विभाग में महिला संविदा कर्मी से अश्लील हरकत के मामले में अनुसचिव इच्छाराम के खिलाफ विभाग स्तर पर शुरुआती कार्रवाई में उदासीनता की चर्चा के बीच प्रमुख सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ तथा निदेशक जनजाति विकास के. रविंद्र नायक को हटा दिया है। उन्हें ब्यूरोक्रेसी में साइडलाइन माने जाने वाले प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि महिला को छेड़छाड़ व अश्लील हरकत प्रकरण में कार्रवाई के लिए पुलिस के पास जाना पड़ा था। वहां भी कार्रवाई में देरी हुई। इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब उच्च स्तर की नाराजगी के बाद ही अनुसचिव के खिलाफ पुलिसिया व विभागीय कार्रवाई शुरू हो सकी। हालांकि, शासन ने तबादलों का कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
शासन ने प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारी हिमांशु कुमार को नायक के स्थान पर तैनाती दी है। इसके अलावा प्रमुख सचिव नियोजन आमोद कुमार को हटाकर प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन के पद पर तैनाती दी गई है। के. रविंद्र नायक व आमोद कुमार को नई तैनाती देने के लिए प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार से प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन तथा सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार हटा लिया गया है। जितेंद्र के पास अब यूपी पुनर्गठन एवं समन्वय, भाषा व राष्ट्रीय एकीकरण के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी बची है।
विज्ञापन