{"_id":"5f4d5a4c8ebc3ee4f814d9be","slug":"action-against-vehicles-in-underground-parking-lko-city-news-lko537842966","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलाम होंगी महीनों से भूमिगत पार्किंग में खड़ी गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलाम होंगी महीनों से भूमिगत पार्किंग में खड़ी गाडिय़ां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिगत पार्किंगों में महीनों से खड़े वाहन होंगे नीलाम
नगर आयुक्त ने किया झंडी पार्क पार्किंग का औचक निरीक्षण, पकड़ी लापरवाही
अब ठेके पर दी जाएंगी नगर निगम की तीनों भूमिगत पार्किंग
नगर निगम की तीनों भूमिगत पार्किंगों में महीनों से खड़े वाहन नीलाम किए जाएंगे। साथ ही भूमिगत पार्किंगों का ठेका भी उठेगा। अभी इन पार्किंगों का संचालन नगर निगम करता है। यह आदेश नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने सोमवार दोपहर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी पार्क की भूमिगत पार्किंग का औचक निरीक्षण करने के बाद दिया।
नगर आयुक्त ने बताया कि भूमिगत पार्किंग में प्रथम तल से लेकर बेसमेंट तक करीब 100 चार पहिया और 200 दोपहिया वाहनों में धूल की मोटी परत जमा थी। कुछ ऐसी भी गाड़ियां थीं, जिन पर कवर चढ़ाया गया था। इससे साफ पता चल रहा था कि ये वाहन महीनों से बाहर नहीं निकले हैं। नगर आयुक्त ने ऐसी सभी गाड़ियों को पार्किंग से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों का कोई मालिक ही नहीं है। इसलिए इन्हें नीलाम किया जाएगा। यदि किसी गाड़ी का पास बना होगा तो प्रति घंटे के हिसाब शुल्क वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने अब लालबाग झंडी पार्क, लालबाग दयानिधान पार्क और अमीनाबाद झंडे वाला पार्क की भूमिगत पार्किगों का टेंडर उठाने की बात कही है। पंद्रह दिन में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त राकेश यादव और अर्चना द्विवेदी मौजूद रहीं।
जांच के बाद पार्किंग से बाहर निकले वाहन
नगर आयुक्त के आदेश के बाद सेवानिवृत्त सैनिकों का दस्ता पार्किंग पर तैनात कर दिया गया। इसके बाद पर्ची वाली गाड़ी को ही बाहर जाने दिया गया। इसे लेकर कई वाहन चालकों की दस्ते से बहस भी हुई। वहीं, उन ठेकेदारों को भी पार्किंग शुल्क भरना पड़ा जो अब तक मुफ्त में कहीं भी वाहन खड़ा कर देते थे।
विज्ञापन
चला अभियान, 17 वाहन चालकों पर जुर्माना
नगर आयुक्त के निर्देश पर कर अधीक्षक कुलदीप अवस्थी, निरीक्षक कृष्ण मगन सिंह, दिग्विजय और राहुल कनौजिया की अगुवाई में सड़क और पटरी पर खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर निगम पार्किंग के 100 मीटर के दायरे में चलाए गए विशेष अभियान में मौके पर ही 17 वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया गया। इसे लेकर टीम के साथ गाड़ीवालों की झड़प भी हुई।