{"_id":"5e9060188ebc3e72b422209e","slug":"action-against-three-in-fire-in-kgmu-trauma","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा अग्निकांड में दो इंजीनियर समेत नर्स पर गाज गिरी, विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा अग्निकांड में दो इंजीनियर समेत नर्स पर गाज गिरी, विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित
Fri, 10 Apr 2020 05:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर में बुधवार देर रात आग लगने के मामले में शुरुआती जांच में दो इंजीनियर और एक सिस्टर इंचार्ज पर कार्रवाई की है। विस्तृत जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। ट्रॉमा सेंटर के दूसरे तल पर लिफ्ट व फॉल सीलिंग में आग लग गई थी। पूरे वार्ड में धुआं भर गया था।
विज्ञापन
मरीजों को दूसरे विभागों में शिफ्ट कर दिया गया था। केजीएमयू प्रशासन ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस कुशवाहा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की। चीफ प्रॉक्टर ने इंजीनियरिंग विभाग के साथ घटनास्थल को देखा।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में मेकेनिकल विभाग में सहायक अभियंता व अग्नि नियंत्रक एवं लिफ्ट संचालन कार्य के प्रभारी उमेश यादव को निलंबित किया गया है। वहीं प्रतिनियुक्ति पर आए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार को उनके मूल विभाग में भेजने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत सिस्टर इंचार्ज के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। आरोप है कि बिजली विभाग के एक इंजीनियर को अफसरों ने बचा लिया। पूर्व में उस पर आरोप लग चुके हैं। कई विवादों में भी इंजीनियर का नाम आ चुका है।