{"_id":"65df991b3466010fdb0ce9c7","slug":"action-against-the-short-changed-kotdar-raebareli-news-c-101-1-slko1033-111316-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घटतौली करने वाले कोटेदार पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घटतौली करने वाले कोटेदार पर कार्रवाई
Thu, 29 Feb 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की प्रभारी मंत्री से शिकायत के बाद एसडीएम महराजगंज ने शिवगढ़ ब्लॉक के राजापुर के कोटेदार पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। उन्होंने कोटेदार की 10 हजार रुपये जमानत राशि जब्त करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राशन में घटतौली और गरीबों से अभद्र व्यवहार पर कार्रवाई की गई है।
शिवगढ़ ब्लॉक के राजापुर निवासी दिनेश बहादुर सिंह ने प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला से शिकायत करके आरोप लगाया कि कोटेदार राशन की दुकान के साथ ही शराब की दुकान का भी संचालन करता है। कोटे की दुकान को निरस्त करके कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच की गई। 112 लोगों के बयान दर्ज किए गए।
इसमें 12 लोगों ने कम राशन मिलने और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। जांच पूरी होने के बाद एसडीएम महराजगंज राजितराम गुप्ता ने गरीबों को कम राशन बांटने और अभद्र व्यवहार करने के मामले में कोटेदार राज कुमार सिंह पर 20 हजार अर्थदंड, 10 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
महराजगंज के आपूर्ति निरीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि राशन में घटतौली व अभद्र व्यवहार की पुष्टि होने के बाद एसडीएम ने जमानत राशि जब्त करने के साथ ही कोटेदार पर जुर्माना लगाया है।