{"_id":"5995caa94f1c1b763c8b480c","slug":"action-against-responsible-for-fire-in-trauma-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग मामले में छह पर गिरी गाज, किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग मामले में छह पर गिरी गाज, किए गए निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ केजीएमय ट्रॉमा सेंटर में लगी आग के मामले में सिविल व इंजीनियरिंग विभाग के चार इंजीनियर और एक फार्मासिस्ट सहित छह को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। कमिश्नर अनिल गर्ग की रिपोर्ट के आधार के पर केजीएमयू प्रशासन ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इसमें सिविल के अधिशासी अभियंता दिनेश राज और राम बिलास वर्मा, इलेक्ट्रिकल विभाग के एई एसपी सिंह, जेई उमेश चंद्र यादव और फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार पांडेय को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 जुलाई को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के द्वितीय तल पर फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें 40 लाख की दवाएं जल गई थी। जबकि इलाज न मिलने से 15 मौतें हुई थी। हादसे के कारण 400 से अधिक मरीजों को ट्रॉमा सेंटर से बाहर शिफ्ट करना पड़ा था।
विज्ञापन
इस मामले में शासन के निर्देश के बाद कमिश्नर ने जिलाधिकारी जांच करायी थी। जिसमें प्रथम दृष्टया इंजीनियर दोषी पाए गए थे। विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने भी अपनी जांच में इलेक्ट्रिकल विभाग को ही इस अग्निकांड का दोषी माना था।