{"_id":"62f75371dec4f30ea9757b3d","slug":"action-against-former-bsa-of-bahraich-and-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बहराइच व बलरामपुर के पूर्व बीएसए पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बहराइच व बलरामपुर के पूर्व बीएसए पर होगी अनुशासनिक कार्रवाई
Sat, 13 Aug 2022 01:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:02 PM IST
सार
अपनी जिम्मेदारियों को लेकर ढिलाई बरतने, शिक्षकों का वेतन रोकने और अनियमितता का दोषी पाए जाने पर बहराइच और बलरामपुर के पूर्व बीएसए के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच व बलरामपुर के पूर्व बीएसए के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही होगी। शासन ने बहराइच के पूर्व बीएसए अजय कुमार गुप्ता को शिक्षकों के कार्यमुक्ति की निगरानी में ढिलाई बरतने, शिक्षकों के निलंबन, वेतन बाधित किए जाने व बहाल करने में अनियमितताओं के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया है।
विज्ञापन
मामले में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं बलरामपुर के पूर्व बीएसए रामचंद्र पर शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले व निलंबन, बहाली में अनियमितता व जांच के समय अभिलेख उपलब्ध न कराने आदि के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन दोनों अधिकारियों पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने अनुशासनिक कार्यवाही करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन