फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against drug smugglers in Uttar Pradesh.

नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू: 785 आरोपी गिरफ्तार, साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त

Tue, 23 Aug 2022 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Aug 2022 04:48 PM IST
सार

यूपी सरकार ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत 342 हुक्काबारों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर छापे पड़े जिसमें 785 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

विज्ञापन
Action against drug smugglers in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए योगी सरकार ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में यूपी पुलिस ने हुक्काबार एवं अवैध मादक पदार्थो के तस्करों के विरूद्ध प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ अभियान चलाया, जिसमें 785 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने अवैध शराब तथा ड्रग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इसमें संलिप्त माफियाओं और उनके गुर्गों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इस अभियान में चिन्हित अपराधियों की संपत्ति  जब्त की जाने की कार्रवाई की जाए  तथा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर्स लगाए जाएं ताकि राष्ट्र के खिलाफ अपराध कर रहे ऐसे अपराधियों को सबक सिखाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पहले चरण में नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए 785 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

प्रदेश भर के 342 हुक्काबारों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर छापे पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed