फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action against BSA and Lekhadhiri of gajipur for not issuing salary of teachers.

यूपी: शिक्षकों का वेतन देने में लापरवाही, गाजीपुर के बीएसए व लेखाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

Tue, 18 May 2021 04:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 May 2021 04:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंडलीय समीक्षा बैठक में शिक्षकों का वेतन जारी करने व कोरोना काल में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने संबंधी कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
action against BSA and Lekhadhiri of gajipur for not issuing salary of teachers.
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षकों का वेतन देने में लापरवाही करने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर और लेखाधिकारी गाजीपुर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी मंगलवार को विभाग की वर्चुअल मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। जिसमें वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज मंडल के मंडलीय सहायक निदेशक और 11 जनपदों के डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक में स्थानांतरित शिक्षकों के अंतिम भुगतान प्रमाण पत्र भेजने में देरी करने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा, बैठक में मृतक शिक्षकों एवं कर्मचारियों के देय के तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने 69 हजार भर्ती के अंतर्गत नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्र के सत्यापन और वेतन भुगतान की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ और बीमा का अविलंब भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि जांच में फर्जी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ जल्द एफआईआर की जाए और वेतन रिकवरी की कार्रवाई तेज की जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड से संबंधित कार्यों में गर्भवती महिला शिक्षकों या ऐसी शिक्षिकाएं जिनके छोटे बच्चे हैं या वो खुद बीमार हैं। उनकी ड्यूटी ना लगाई जाए।


बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा  विजय किरण आनंद, निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल, मंडलीय सहायक निदेशक वाराणसी, विंध्याचल और प्रयागराज तथा इन मंडलो के अंतर्गत आने वाले जनपदों के डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed