{"_id":"617863e46825de5c381ddac9","slug":"action-against-bribe-lucknow-news-lko6018867198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के बड़े बाबू ने ली रिश्वत, मुख्यालय से हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के बड़े बाबू ने ली रिश्वत, मुख्यालय से हटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम में ऑनलाइन घूस वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ परिक्षेत्र के बड़े (कार्यालय सहायक) बाबू राम बख्श पर आरोप लगा है उसने संविदा चालक श्यामू की बहाली के लिए अफसर के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और दूसरे कर्मचारी की मदद से 10 हजार रुपये ऑनलाइन वसूल भी लिए। लेकिन, घूस की रकम पर विवाद से चालक की बहाली नहीं हो सकी तो उसने क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस से प्रकरण की लिखित शिकायत कर दी। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने बड़े बाबू को मुख्यालय से हटा कर चारबाग डिपो में तैनात कर दिया है। प्रकरण की जांच में एक महिला कर्मचारी का भी नाम आया है। चालक को कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने अक्तूबर 2019 में संविदा से बर्खास्त किया था।
दरअसल, लखनऊ और रेऊसा के बीच चलने वाली बस के परिचालक बराती लाल के कारण महमूदाबाद में नाइट हॉल्ट होने करने पर परिचालक के साथ चालक श्यामू की भी संविदा समाप्त कर दी गई थी। दो साल बीतने पर भी जब श्यामू की बहाली नहीं हुई तो उसने 18 अक्तूबर 2021 को क्षेत्रीय प्रबंधक से मुुलाकात कर घूस के प्रकरण की जानकारी दी।
कर्मचारी नेता कर रहे दलाली
संविदा बहाली के खेल में कई कर्मचारी नेता दलाली कर रहे हैं। इसकी पोल ऑडियो से खुली है। ऑडियो में मध्यस्थता करने वाला पीड़ित से बाकी रकम देने का दबाव बना रहा है। बातचीत के दौरान मध्यस्थता करने वाले ने कई कर्मचारी नेताओं के नाम तक लिए हैं।
विज्ञापन
साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई
क्षेत्रीय कार्यालय के बड़े बाबू राम बख्श के द्वारा संविदा बहाली के नाम पर चालक से ऑनलाइन रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई की गई है। बड़े बाबू को मुख्यालय से हटा कर जांच कराई जा रही है।
- पीके बोस, क्षेत्रीय प्रबंध लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम