फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against a murderer who shot a lawyer in Sultanpur.

Sultanpur: अधिवक्ता को सरेआम गोलियों से भूनने वाले एक लाख के इनामी हत्यारे के घर कुर्की, बुलडोजर से घर गिराया

Sun, 20 Aug 2023 01:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

एक लाख रुपये के इनामी बदमाश के घर रविवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की और बुलडोजर से उसका घर गिरा दिया। बदमाश ने दिनदहाड़े अधिवक्ता को गोलियों से भून डाला था।

विज्ञापन
Action against a murderer who shot a lawyer in Sultanpur.
पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की और घर गिरा दिया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीन अगस्त को अधिवक्ता आजाद अहमद को सरेआम गोलियों से भून देने के आरोपी सिराज अहमद के घर पुलिस बल बुलडोजर लेकर पहुंच गया है कोर्ट से कुर्की आदेश मिलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से सिराज अहमद का घर गिराना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


तीन अगस्त को अधिवक्ता की हत्या के बाद से ही मुख्य आरोपी सिराज अहमद और इस्माइल उर्फ प्रिंस फरार चल रहे हैं। पुलिस, एसओजी और यूपी एसटीएफ की टीम अभी तक सिराज का पता नहीं लगा पाई हैं। ऐसे में पहले उस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कुछ इस तरह सामने से दिखेगा अयोध्या का राम मंदिर, ट्रस्ट ने शेयर की फ्रंट लुक की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने रजनीकांत से मिलकर खोले दिल के राज, अभिनेता ने सपा संस्थापक मुलायम को किया नमन


शनिवार को काफी प्रयास के बाद पुलिस को सिराज और इस्माइल के घरों की कुर्की का आदेश सीजेएम कोर्ट से मिला। इसके बाद सुबह से ही पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी थी। करीब 12:00 बजे से सिराज के मकान गिराना शुरू कर दिया गया।

लोलेपुर गांव में पुलिस की यह कार्रवाई देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा भी लगा है। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस कुर्की की यही कार्रवाई करने के लिए इस्माइल के घर भी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed