फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action: 14 officers of commercial tax involved in corruption suspended, fell from additional to commercial tax officer level

कार्रवाई : भ्रष्टाचार में लिप्त वाणिज्यकर के 14 अधिकारी निलंबित, एडिशनल से लेकर वाणिज्यकर अधिकारी स्तर तक गिरी गाज

Fri, 07 Jan 2022 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Jan 2022 08:44 PM IST
सार

सचल दल इकाई द्वारा दो वाहनों को जांच के नाम पर अनधिकृत तरीके से रोककर अनियमित कार्य करने और कर चोरी को प्रोत्साहित करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Action: 14 officers of commercial tax involved in corruption suspended, fell from additional to commercial tax officer level
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत शासन ने शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग के 14 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 व 2 के अलावा चार जाइंट कमिश्नर, 4 असिस्टेंट कमिश्नर और 4 वाणिज्यकर अधिकारी शामिल हैं। ये सभी अधिकारी मुरादाबाद के विभिन्न इकाईयों में तैनात हैं। सचल दल इकाई द्वारा दो वाहनों को जांच के नाम पर अनधिकृत तरीके से रोककर अनियमित कार्य करने और कर चोरी को प्रोत्साहित करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


शासन के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि यह मामला जुलाई-2021 का है। मामला यह है कि मुरादाबाद में विभाग के सचल दल इकाईयों द्वारा 26 व 27 जुलाई को माल लदे दो ट्रकों को जांच के नाम पर रोका गया था। संबंधित अधिकारियों ने दोनों ट्रकों पर लदे माल पर कर चोरी की पुष्टि होने के बाद भी अधिकारियों ने उनपर कम अर्थदंड लगाते हुए वाहनों को छोड़ दिया। इस मामले की विभागीय स्तर पर जांच हुई तो पाया गया कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की वजह एक वाहन से 10 लाख 97 हजार 705 रुपये और दूसरे ट्रक से 15 लाख 37 हजार 121 हजार रुपये कम कर की वसूली की गई है। इस प्रकार कुल मिलाकर विभाग को 26 लाख 34 हजार 826 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जोन में तैनात एडिशनल कमिश्नर के अलावा भी अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से उनपर भी गाज गिरी है।

इन अधिकारियों को किया गया निलंबित
- अरविंद कुमार-1, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1
- अवधेश कुमार सिंह, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2
- अनिल कुमार राम त्रिपाठी, जाइंट कमिश्नर एसआईबी संभाग ए
- चन्द्र प्रकाश मिश्रा, जाइंट कमिश्नर, एसआईबी संभाग-बी
- डॉ. श्याम सुंदर तिवारी, जाइंट कमिश्नर (कार्पोरेट)
- अनूप कुमार प्रधान, जाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) संभाग-बी
- कुलदीप सिंह-प्रथम, असिस्टेंट कमि. सचल दल चतुर्थ ईकाई
- सत्येन्द्र प्रताप, असिस्टेंट कमि. सचल दल पंचम ईकाई
- राकेश उपाध्याय, असिस्टेंट कमि. सचल दल षष्टम ईकाई
- देवेन्द्र कुमार प्रथम, असिस्टेंट कमि. सचल दल द्वितीय ईकाई
- नवीन कुमार, वाणिज्यकर कर अधिकारी एसआईबी संभाग-ए
- विजय कुमार सक्सेना, वाणिज्यकर अधिरकारी सचल दल चतुर्थ इकाई
- आशीष माहेश्वरी, वाणिज्यकर अधिरकारी सचल दल प्रथम इकाई
- हरित कुमार,  वाणिज्यकर अधिरकारी सचल दल पंचम इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed