फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ACS awanish press conference of review meeting with CM Yogi Adityanath.

हर क्वारंटीन सेंटर पर हो इंफ्रारेड थर्मामीटर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 22 May 2020 07:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
ACS awanish press conference of review meeting with CM Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर क्वारंटीन सेंटर पर इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे प्राथमिक स्तर पर जांच की पुख्ता व्यवस्था हो सकेगी साथ ही समय पर उपचार मुहैया कराने और संक्रमण के रोकथाम में भी आसानी होगी।

विज्ञापन


इस समय प्रदेश की 46103 ग्राम पंचायतों में 16.08 लाख लोग राजस्व विभाग के क्वारंटीन सेंटरों में जांच के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में गए हैं। शहरी क्षेत्र के 6202 मोहल्ला वार्ड में 2.24 लाख से अधिक लोग गए हैं। इस तरह 18 लाख से अधिक लोग क्वारंटीन सेंटरों में जांच के बाद अपने-अपने घरों को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। अवस्थी ने बताया कि लाखों की संख्या में प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की यूपी में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिनका नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है। बहुत से लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। कई प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को होम क्वारंटीन में भी रखा गया है।

यूपी में अब 2243 एक्टिव केस

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक प्रदेश में 2243 एक्टिव केस हैं। इलाज के बाद 3238 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। गुरुवार को 7249 नमूनों की जांच की गई और 928 पूल टेस्ट किए गए।

आशा वर्कर ने होम क्वारंटीन में रहने वाले 6.58 लाख से अधिक लोगों की जांच की है। इनमें से 764 लोगों में बुखार, जुकाम-खांसी के लक्षण मिले। इन सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed