{"_id":"5d4c82d58ebc3e6cf470a4f8","slug":"acid-attack-on-women-lucknow-news-lko475424361","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः सोशल मीडिया पर एसिड अटैक का मामला वायरल, पुलिस के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः सोशल मीडिया पर एसिड अटैक का मामला वायरल, पुलिस के उड़े होश
Fri, 09 Aug 2019 12:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के रहमतनगर गांव में घर के बरामदे में सो रही महिला के चेहरे पर बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत फेरीवाले बृजपाल ने तेजाब फेंक दिया। महिला बुरी तरह से चीखी तो पति की नींद खुल गई। वह बृजपाल को पकड़ने दौड़ा तो आरोपी ने उस पर भी तेजाब से हमला कर दिया।
इससे महिला के पति की आंख के पास की त्वचा झुलस गई। ग्रामीणों ने दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एसिड अटैक का मामला वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने महिला के पति को बुलवाकर बृजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि एसिड अटैक का आरोपी बृजपाल सीतापुर का रहने वाला है और गांव-गांव फेरी लगाकर दाल बेचता है। वह शराब का लती है। तीन-चार दिन पहले वह शराब पीकर रहमतनगर गांव में हंगामा कर रहा था। महिला के पति ने उसे टोका तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।