फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Acid attack on women

लखनऊः सोशल मीडिया पर एसिड अटैक का मामला वायरल, पुलिस के उड़े होश

Fri, 09 Aug 2019 12:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on women
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के रहमतनगर गांव में घर के बरामदे में सो रही महिला के चेहरे पर बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत फेरीवाले बृजपाल ने तेजाब फेंक दिया। महिला बुरी तरह से चीखी तो पति की नींद खुल गई। वह बृजपाल को पकड़ने दौड़ा तो आरोपी ने उस पर भी तेजाब से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे महिला के पति की आंख के पास की त्वचा झुलस गई। ग्रामीणों ने दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एसिड अटैक का मामला वायरल हुआ तो पुलिस के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने महिला के पति को बुलवाकर बृजपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि एसिड अटैक का आरोपी बृजपाल सीतापुर का रहने वाला है और गांव-गांव फेरी लगाकर दाल बेचता है। वह शराब का लती है। तीन-चार दिन पहले वह शराब पीकर रहमतनगर गांव में हंगामा कर रहा था। महिला के पति ने उसे टोका तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed