{"_id":"6686ffa8fec1fd7dea0d5be3","slug":"acid-attack-in-lucknow-victims-mother-speaks-about-her-condition-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: मां बोलीं, एक मुहांसा होने पर पहुंच जाती थी डॉक्टर के पास, आज पूरा चेहरा ही जल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack: मां बोलीं, एक मुहांसा होने पर पहुंच जाती थी डॉक्टर के पास, आज पूरा चेहरा ही जल गया
Fri, 05 Jul 2024 01:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ
गौरी त्रिवेदी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:31 AM IST
सार
छात्रा की बुआ और पिता कहते हैं कि बिटिया अपने चेहरे का बहुत ध्यान रखती थी। धूप में निकलने से पहले सन स्क्रीन लगाती थी और कपड़े से चेहरा ढकती थी। इसलिए हमने उससे मोबाइल ले लिया है। वह बार-बार कह रही है कि मोबाइल दे दीजिए। मुझे मेरे दोस्तों से बात करनी है। डर है कि अगर हम मोबाइल दे देंगे तो उसे सदमा लग सकता है।
विज्ञापन
छात्रा का अस्पताल का होता इलाज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिटिया के कभी एक मुहांसा हो जाता था तो वह डॉक्टर के पास पहुंच जाती थी। आज उसका पूरा चेहरा ही जल गया है। बिटिया को यह नहीं बताया है कि उसका चेहरा ज्यादा जल गया है।
विज्ञापन
यह बताते-बताते एसिड अटैक पीड़ित छात्रा की मां फफक कर रोने लगीं। उन्हें संभालते हुए छात्रा की बुआ और पिता कहते हैं कि बिटिया अपने चेहरे का बहुत ध्यान रखती थी। धूप में निकलने से पहले सन स्क्रीन लगाती थी और कपड़े से चेहरा ढकती थी। इसलिए हमने उससे मोबाइल ले लिया है। वह बार-बार कह रही है कि मोबाइल दे दीजिए। मुझे मेरे दोस्तों से बात करनी है। डर है कि अगर हम मोबाइल दे देंगे तो उसे सदमा लग सकता है।
विज्ञापन
मैं डरने वाली नहीं, फिर से शुरु करूंगी कॉलेज
छात्रा कहती हैं कि किसी के डराने या धमकाने से मैं डरने वाली नहीं हूं। लोगों की खराब नजरों का सामना करके दोगुनी हिम्मत से अपने भविष्य को संवारने के लिए कदम आगे बढ़ाउंगी। कहा कि जख्मों में दर्द है। हालात जो भी हों, पर मैं कभी हार नहीं मान सकती।
विज्ञापन
अचानक नींद से जाग जाती है छात्रा
छात्रा की मां को बेटी का दर्द देखा नहीं जा रहा। उनका कहना है कि रात में सोते समय बेटी अचानक उठ जाती है। डॉक्टर ने कहा है कि इलाज से सब ठीक हो जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो सर्जरी करने पर घाव और उसके निशान मिट जाएंगे।