फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   achievement of doctors and nurse of  KGMU In lucknow

सर्जरी कर अलग किए गए पेट से जुड़े बच्चे, केजीएमयू के इतिहास में अपनी तरह का पहला ऑपरेशन

Mon, 30 Nov 2020 03:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 30 Nov 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
achievement of doctors and nurse of  KGMU In lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट से जुड़े जुड़वा बच्चों का ऑपरेशन कर उन्हें अलग किया गया था। केजीएमयू के डॉक्टरों ने इस जटिल सर्जरी को अंजाम दिया। अब दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. विपिन पुरी ने बताया कि यह ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किया गया था।
विज्ञापन


यह जटिल ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम में अलग-अलग विभागों के 28 डॉक्टर और नर्स शामिल थे। टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया है। केजीएमयू के कुलपति ने बताया कि बच्चों के माता-पिता कुशीनगर में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


गरीब होने के कारण उनके लिए ऑपरेशन का खर्च उठाना मुश्किल था। बच्चे जन्म से ही आपस में जुड़े थे, जिस कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से इन्हें केजीएमयू रेफर किया गया था। जांच में पता चला कि दोनों बच्चों का लिवर एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में कई विभाग के डॉक्टरों ने इनकी जांच की और सर्जरी का निर्णय लिया। वीसी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद कई दिनों तक बच्चे वेंटिलेटर पर रहे। अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉ. पूरी के मुताबिक केजीएमयू के इतिहास में अपनी तरह का यह पहला ऑपरेशन था। जुड़वा बच्चों के कई अंग जुड़े होने या दोनों में एक ही अंग होने से ऑपरेशन मुश्किल होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed