फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   accused shopkeeper arrested who sold fake cement in name of famous company In Lucknow

Lucknow News: नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बेचने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 74 बोरी लोकल माल बरामद

Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 11:39 PM IST
सार

लखनऊ में नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बेचने वाला आरोपी दुकानदार गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कब्जे से 74 बोरी लोकल माल बरामद हुआ है। सीमेंट कंपनी के अधिकारियों के सहयोग से आरोपी पकड़ा गया।

विज्ञापन
accused shopkeeper arrested who sold fake cement in name of famous company In Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मड़ियांव पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारी की मदद से नकली सीमेंट बेचने के आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास पुलिस ने 74 बोरी नकली सीमेंट और 47 बोरी नॉट फॉर सेल सीमेंट बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पांच मई को बीकेटी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नामी कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी मिली कि उसी गिरोह की तैयार की गई नकली अल्ट्राटेक कंपनी की सीमेंट मड़ियांव में बालाजी एन्क्लेव के पास स्थित मन्नत ट्रेडर्स दुकान पर बिक रही है। 

विज्ञापन

कम रेट पर सीमेंट लाता...अधिक दाम पर बेचता था

पुलिस ने इसकी सूचना अल्ट्राटेक सीमेंट उप्र के लीगल मैनेजर नीरज मिश्रा को दी। पुलिस और नीरज जब दुकान पर पहुंचे तो वहां मधुबन विहार कॉलोनी निवासी दुकानदार इलियास मिला। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बीकेटी स्थित ठाकुर प्रसाद उर्फ अजय के गोदाम से कम रेट पर सीमेंट लाता है। फिर उसे अधिक दाम पर बेचता था। मामले में एसटीएफ और बीकेटी पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों में ठाकुर प्रसाद भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed