{"_id":"5c920dcfbdec22145d38311d","slug":"accused-running-after-murdering-his-brother-in-barabanki-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : सगे भाई की बांके से हत्या कर भाग रहा था आरोपी, ग्रामीण ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : सगे भाई की बांके से हत्या कर भाग रहा था आरोपी, ग्रामीण ने पकड़ा
Wed, 20 Mar 2019 03:24 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 20 Mar 2019 03:24 PM IST
बाराबंकी में हुई हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के रानीमऊ गांव में एक युवक की बुधवार सुबह बांके से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या कर भाग रहे एक आरोपी को एक ग्रामीण ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया कि ग्राम सिहोली मजरे जमीना निवासी तिलक राम वर्मा की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। तिलक राम की हत्या उसके सगे भाई रामधन उर्फ हंटरी ने जमीन के विवाद में की।
हत्यारोपी रामधन ममरू का पुरवा मजरे मारोचा में रहता है। एसएसओ बदोसराय प्रभात कुमार तिवारी ने बताया कि जमीन के विवाद में भाई ने भाई की हत्या की है। हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हत्या में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन