फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of robbing an auto-rickshaw, cash, and a mobile phone after making the victim inhale an intoxicating substance

Lucknow News: नशीला पदार्थ सुंघाकर ऑटो, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing an auto-rickshaw, cash, and a mobile phone after making the victim inhale an intoxicating substance
गोसाईंगंज। क्षेत्र के शेखनापुर निवासी प्रदीप सिंह ने शुक्रवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर ऑटो रिक्शा, नकदी और मोबाइल लूटे जाने का आरोप लगाते हुए सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने ऑटो बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, बाराबंकी के ऑटो चालक प्रदीप सिंह शेखनापुर में किराये पर रहते हैं। प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे वह लुलु मॉल के पास से तीन सवारियां लेकर वृंदावन योजना की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में भेड़हन खेड़ा के पास उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और ऑटो, 72 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया गया। प्रदीप के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे होश आने पर उसने खुद को भेड़हन खेड़ा में पानी की टंकी के पास झाड़ियों में पाया। उसने पास के अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड के मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रदीप परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पानी की टंकी के पास झाड़ियों से प्रदीप की चप्पल और ऑटो रिक्शा मिला। जांच में यह भी सामने आया कि ऑटो शेखनापुर निवासी रामानंद ने फाइनेंस कराकर प्रदीप को चलाने के लिए दिया था। पुलिस के अनुसार, तीन महीने से ऑटो की किस्त जमा नहीं की गई थी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed