फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of raping a girl by threatening to make her photos and videos viral

Lucknow News: तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl by threatening to make her photos and videos viral
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप मोबाइल शॉप संचालक अशमीत सिंह पर लगा है। युवती ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसने अशमीत को मोबाइल फोन बनाने के लिए दिया था। आरोपी ने तभी फोन से उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो ले लिए थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि मूलरूप रूप से बलरामपुर जिले की रहने वाली युवती इंदिरानगर में फ्लैट लेकर रहती है और एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। युवती के मुताबिक, वर्ष 2025 में उसने अशमीत को फोन बनाने के लिए दिया था। आरोपी ने फोन से उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो निकाल लिए थे। इसके बाद वह तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा। 30 अक्तूबर को अशमीत उसे डीएलएफ माईपैड ले गया। वहां उसने नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हीं के आधार पर धमकी देता रहा। अशमीत उसे वाराणसी समेत अन्य जिलों में भी ले गया और दुष्कर्म किया। वह साथ रहने का दबाव बना रहा है और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवती का कहना है कि उसकी बहन की शादी तय है, जिसे आरोपी तुड़वाना चाहता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed