फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of murdering elderly mother and father arrested

Lucknow News: बुजुर्ग मां व पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering elderly mother and father arrested
बुजुर्ग मां व पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। मोहनलालगंज के जबरौली गांव में 15 फरवरी की रात बुजुर्ग पिता जगदीश विश्वकर्मा (70) व मां शिवप्यारी (68) की हथौड़े से वारकर हत्या करने के आरोपी वृषकेत उर्फ लाला को सोमवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के छोटे भाई देवदत्त ने हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सालभर पहले पिता ने डेढ़ बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। पिता ने उसको एक लाख रुपये दिए थे। इससे वह नाराज था। पिता 17 बिसवा जमीन बेचना चाहते थे। वह इसका विरोध कर रहा था। उसे डर था कि पिता फिर से कम रुपये देंगे। इसी बात पर हुए विवाद के बाद उसने माता-पिता की हत्या कर दी थी। वारदात से पहले वह गांव में ही जन्मदिन पार्टी से लौटा था।
विज्ञापन


वारदात के बाद रायबरेली जाकर करने लगा था मजदूरी

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी रायबरेली भाग गया था। गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस से बचने के लिए उसने बाल कटवा दिए, दाढ़ी बढ़ा ली और मजदूरी करने लगा था। कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। बीती रात मोहनलालगंज पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को निगोहां के लालपुर बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed