{"_id":"69af3858719e14c16102ea7a","slug":"accused-of-ganja-smuggling-denied-bail-lucknow-news-c-13-lko1096-1636719-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गांजा तस्करी के आरोपी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गांजा तस्करी के आरोपी को नहीं मिली जमानत
Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। तस्करी कर बैंकॉक से गांजा लाते समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए आरोपी मुस्ताजिब आलम की जमानत अर्जी को एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार राय ने खारिज कर दिया।
कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि नौ फरवरी 2025 को सूचना के आधार पर बैंकॉक से लखनऊ आए आरोपी मुस्ताजिब आलम को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के आगमन हॉल में पकड़ा गया। आरोपी के सामान की जांच की गई तो उसके पास से पासपोर्ट, पैन कार्ड, डीएल, आधार कार्ड के अलावा एक ट्रॉली बैग में आठ छोटे-बड़े बहुरंगी टिन के डिब्बे मिले। डिब्बे खोलने पर उसमें फूलों वाले फलदार पौधों के भूरे हिस्से व भूरी टहनियां मिलीं। इनसे तेज गंध आ रही थी। किट से जांच करने पर पता चला कि आरोपी के पास से बरामद सामग्री हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) है, जिसका कुल वजन पांच किलो 885 ग्राम है। कोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी तस्करी करके बैंकॉक से गांजा ला रहा था।