{"_id":"66b444b3074318bffd0b889d","slug":"accused-of-gang-rape-arrested-in-an-encounter-in-baldiray-in-sultanpur-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Thu, 08 Aug 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
बल्दीराय थाना क्षेत्र के निनावा गांव के निकट नहर की पटरी पर हुई मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पास से पुलिस को असलहा और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ आरोपी इरफान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय स्थानीय थाना क्षेत्र के निनावा गांव के पास बुधवार देर रात पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश के पास से असलहा व बाइक बरामद हुई है। उस पर पहले से सामूहिक दुष्कर्म व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज है। उसकी पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र के गनापुर निवासी इरफान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ आत्मदाह केस में बड़ा खुलासा: 'बस तुम वो काम करो... सब औकात में आ जाएंगे', महिला को इस शख्स ने भड़काया था
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: संतों के सामने फैजाबाद सीट के परिणाम को लेकर भावुक हुए सीएम योगी, कहा-आगे बढ़कर आएं संत, लें जिम्मेदारी
बल्दीराय सर्किल के सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि दो दिन पहले एक गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उस पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। आरोपी पर पहले से ही सामूहिक दुष्कर्म का केस चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन