फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: CM Yogi became emotional in front of the saints regarding the result of Faizabad seat

अयोध्या: संतों के सामने फैजाबाद सीट के परिणाम को लेकर भावुक हुए सीएम योगी, कहा-आगे बढ़कर आएं संत

Thu, 08 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र,अमर उजाला , अयोध्या
नितिन मिश्र,अमर उजाला , अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 08 Aug 2024 12:25 AM IST
सार

CM Yogi met saints: सीएम योगी ने अयोध्या के दौरे में साधु-संतों से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने फैजाबाद सीट पर भाजपा को मिली हार पर मलाल जताया। 

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi became emotional in front of the saints regarding the result of Faizabad seat
संतों से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामनगरी के संत-धर्माचार्यों के साथ अलग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने संतों के सामने फैजाबाद लोकसभा सीट से पार्टी की हार का मलाल भी प्रकट किया। संतों से कहा कि अयोध्या के सम्मान को आगे ले जाना संतों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


सीएम ने मंगलवार रात सरयू तट स्थित सरयू अतिथि गृह में संतों के साथ भोजन किया। इस दौरान वे संतों को साधते नजर आए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर मिली हार से पूरे देश में भाजपा को जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस हार ने विपक्षियों को मौका दे दिया है। संतों से सवालिया लहजे में कहा कि देश-दुनिया में इस हार के लिए तंज कसे जा रहे हैं, अयोध्यावासी कोसे जा रहे हैं, संतों पर कटाक्ष किए जा रहे हैं, यह सब आप सभी को अच्छा लग रहा है क्या। कुछ संतों ने जब यह कहा कि चुनाव के दौरान उनकी उपेक्षा की गई तो सीएम ने कहा कि अब इससे परे होकर काम करना होगा, संतों का काम आगे बढ़कर नेतृत्व करना है।
विज्ञापन


सीएम ने मूर्ति अनावरण समारोह में भी फैजाबाद की हार पर मलाल व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या को नई पहचान दिलाने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। इसने संतों का गौरव बढ़ाया है और अयोध्या वासियों को पहचान दिलाई है। हमें इस सम्मान को बरकरार रखने का प्रयास करना है। मिले हुए सम्मान को संरक्षित व सुरक्षित करने में हमारा प्रयास सार्थक हुआ तो लंबे समय तक इस सम्मान के पात्र बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे आकर अयोध्या का बखान करें संत
उन्होंने यह भी कहा कि संतों की जिम्मेदारी कहीं अधिक है। संत खुद आगे आकर नई अयोध्या का बखान करें। अपने अनुयायियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या का अंतर सबको समझाने की जरूरत है। बतातें चलें कि जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होने वाले हैं। इस सीट से सपा विधायक रहे अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गई। सीएम ने इशारों-इशारों में ही मिल्कीपुर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed