{"_id":"67197481890f0453d609ec44","slug":"accused-husband-and-father-in-law-surrendered-secretly-lucknow-news-c-13-1-lko1103-926213-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरोपी पति व ससुर ने गुपचुप ढंग से कर दिया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरोपी पति व ससुर ने गुपचुप ढंग से कर दिया सरेंडर
Thu, 24 Oct 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चर्चित पूजा यादव हत्याकांड में फरार दो मुख्य आरोपियों अभिषेक व उसके पिता राममिलन ने पुलिस को चकमा देते हुए गुपचुप ढंग से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जिसे पुलिस तलाश रही है।
पूजा की हत्या में फरार आरोपी पति अभिषेक, ससुर राममिलन ने चंद रोज पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस को भनक नहीं लगी। अब चिनहट पुलिस अभिषेक व राममिलन का जेल में जाकर बयान दर्ज करेगी। पूजा की हत्या में शामिल मुख्य साजिशकर्ता आरोपी अभिषेक शुक्ला की तलाश में दबिश दे रही हैं, पर उसका कुछ पता नहीं चला है। अभिषेक का मोबाइल फोन बंद हैं, ऐसे में पुलिस को लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
चिनहट निवासी पूजा यादव की मौत 17 फरवरी 2023 को हुई थी। पति अभिषेक ने 20 मई 2023 को हादसे की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार्जशीट भी लगा दी थी। जब पति ने 50 लाख के एक्सीडेंटल बीमा के क्लेम के लिए आवेदन किया तो बीमा कंपनी को शक हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने दोबारा तफ्तीश की तब खुलासा हुआ कि पति अभिषेक, ससुर राम मिलन ने अपने परिचित रियल एस्टेट कारोबारी कुलदीप, आलोक निगम, दीपक वर्मा, अभिषेक शुक्ला ने मिलकर पूजा की हत्या की थी और उसको हादसे का रूप दिया था। पति, ससुर और अभिषेक शुक्ला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि एसीपी विभूतिखंड ने विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में दरोगा महेश पाल के खिलाफ एक रिपोर्ट उनको भेजी थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने एसीपी गोमतीनगर को विवेचक के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। एसीपी गोमतीनगर विवेचक की भूमिका की जांच कर रहे हैं।