फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested in kidnapping case of teenager

Lucknow News: किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in kidnapping case of teenager
किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लालाबाग निवासी नीतीश सोनी है। इसके खिलाफ किशोरी के परिजनों ने मंगलवार रात केस दर्ज कराया था। नीतीश ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी सोशल मीडिया के जरिये किशोरी से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने किशोरी को प्रेम जाल फंसा लिया था। मंगलवार को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। किशोरी के पहुंचने पर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन



क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 73 हजार ऐंठे
सरोजनीनगर। कैलाश विहार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार यादव ने जालसाज के खिलाफ 73 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ठग ने उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर झांसा दिया था।
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में किशोर को पीटा, आठ पर केस

मोहनलालगंज। भसंडा गांव निवासी मो. कैफ की चुनाव की रंजिश के कारण दबंगों ने बुधवार शाम सात बजे पिटाई कर दी। पीड़ित के भाई शमशाद ने लक्ष्मी शंकर, रतनू, रामनरेश, महेश, कंधई, शंकर, आशीष व शिव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा
मोहनलालगंज। पीजीआई इलाके की संगीता ने समृद्धि कॉर्पोरेट्स के डायरेक्टर सुधीर कुमार पर उनसे जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संगीता के मुताबिक काफी समय पहले समृद्धि कॉर्पोरेट्स के डायरेक्टर सुधीर कुमार से उनकी मोहनलालगंज के मीनापुर में स्थित साइट पर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि भुगतान के बाद भी सुधीर ने कब्जा नहीं दिया। दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। विरोध पर आरोपी व उसके दो साथियों ने उनको धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed